तेज रफ्तार में चल रही ट्रक के पीछे बाइक सवारों ने मारा जोरदार धक्का, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। तेज रफ्तार में चल रही ट्रक के पीछे बाइक स्वरों ने जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक पर बैठे एक युवक का ऑन द स्पॉट मौत हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के उसरी गांव के समीप की बताई जाती है। जहां चलती ट्रक में बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दिया और इस घटना में बक्सर जिला के राजपुर थाना स्थित डिहरी गांव निवासी स्टेंड राय के 26 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की मौत हो गयी और चांद थाना क्षेत्र के बरहनी गांव निवासी जयप्रकाश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रशान्त कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। बता दे कि मंगलवार को बाइक सवार दोनों युवक मोहनिया से जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दोनों युवक उसरी गांव के पास पहुंचे। उसी दौरान आगे चल रही ट्रक में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में बाइक चला रहा युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास रहे लोग मौके पर पहुंचे और एनएचएआई की टीम द्वारा घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले जाया गया। मोहनिया अस्पताल से युवक को बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी के लिए रेफर किया गया। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए वाराणसी ले गए।

Join us on:

Leave a Comment