लखीसराय- गिरीराज सिंह के जन्मदिन पर प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में कार्यकर्ताओं ने की विशेष पूजा अर्चना!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

लखीसराय के सुप्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में मनाया गया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिन। बीजेपी के फायर ब्रांड नेता एवं भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर जिले के प्रसिद्ध इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम में विशाल शिवलिंग पर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। मंत्री गिरिराज सिंह के जन्मदिन के मौके पर देश भर में शांति, स्नेह और सद्भाव बनाए रखने के लिए तथा आपसी एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग के समक्ष समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया। सभी लोग माता पार्वती मंदिर और मां दुर्गा मंदिर में भी पूजा कर मंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। पूजा के बाद सभी लोगों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया। इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह भाजपा नेता रामशोभा सिंह सहित दर्जनों समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मां जगदम्बा की धरती बड़हिया के सुपुत्र भाजपा के फायर ब्रांड नेता ,सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जन्मदिन विभिन्न जगहों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है‌। इस जन्मदिन को हम लोग सेवा दिवस के रूप में भी मना रहे हैं। इस मौके पर अशोकधाम मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही मंदिर परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

बाइट-दीपक कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष, बीजेपी, लखीसराय।
बाइट-रामशोभा सिंह, भाजपा नेता, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment