2024 के लोकसभा चुनाव में 150 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी- ललन सिंह

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

लखीसराय पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा दावा…2024 के लोकसभा चुनाव में 150 सीटों पर सिमट जाएगी बीजेपी। दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद ललन का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। ललन सिंह दो दिवसीय दौरे के पहले रामगढ़ चौक प्रखंड के डकरा, शिवनगर, औरे, परसामा, नारायणपुर, महदेवा और सोंधी बरतरा गांवों का दौरा किया। इस दौरान जन संवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुना और उसे दूर करने का निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिया। इस ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी ने 2014 के चुनाव में जनता से जो वादा किया उसे आज तक पूरा नहीं किया। ललन सिंह ने बेरोजगारी एवं महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार बेरोजगारी और महंगाई पर काबू पाने में असफल रही। वहीं ललन सिंह ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा में बीजेपी 150 सीटों पर सिमट जाएगी।

बाइट-राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद।

Join us on:

Leave a Comment