रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!
नगर सीमांत के पचमहला ओपी के समीप आज शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को जोड़दार टक्कर मार दिया।घटना में साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।पचमहला ओपी के पुलिस ने घायल छात्र को रेफर अस्पताल बड़हिया में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गंभीर होने के कारण डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। घायल छात्र की पहचान पटना जिले के पंचमहला के वार्ड नम्बर आठ निवासी मुकेश तांती के 15 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार शिवम कुमार ज्ञान भारती उच्च विद्यालय में वर्ग 10 का छात्र है ।शिवम आज शुक्रवार को विद्यालय से पढ़ाई कर वापस अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था।इसी बीच पटना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने साइकिल सवार शिवम को टक्कर मार दिया।जिससे शिवम सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना में पुलिस ट्रेक्टर चालक को मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं पटना जाने के क्रम में अस्पताल पहुँचने से पहले ही शिवम की मृत्यु की दुःखद सूचना मिली है!




