बेगूसराय दौरे पर पहुंचे बिहार विधानसभा परिषद की प्रतिपक्ष के नेता हरी सहनी का जोरदार स्वागत!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय दौरे पर पहुंचे बिहार विधानसभा परिषद की प्रतिपक्ष के नेता हरी सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, विधान पार्षद सर्वेश सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह सहित अन्य नेताओं ने शाल और माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान हरि सहनी ने देश के नाम पर हो रहे विवाद पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि देश का नाम भारत आज से नहीं सदियों से ऋषि मुनियों के द्वारा रखा गया था। भारत आध्यात्मिक गुरु है और आज जो भारत और इंडिया के नाम पर विवाद कर रहे हैं वह सिर्फ कुर्सी के लिए कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इंडिया के बदले भारत आज से लिखा जा रहा है प्रधानमंत्री पहले भी विदेश में पत्र लिखते थे तो भारत का नाम जिक्र होता था। इसलिए इंडिया गठबंधन सिर्फ कुर्सी के लिए विरोध करने का काम कर रही है। वहीं दूसरी और हरि सहनी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म को खत्म करने की बयान पर कहा सनातन को खत्म करने वाले खुद खत्म हो जाएंगे। सनातन धर्म सभी को समान अधिकार देता है भारत आध्यात्मिक गुरु है और विदेशों में भी जो देश के लोग रहते हैं वह हर साल दीपावली छठ दशहरा मनाते हैं।
बाईट- हरी सहनी, प्रतिपक्ष के नेता बिहार विधान परिषद

Join us on:

Leave a Comment