जहानाबाद में अनियंत्रित होकर बाइक सवार ने एक महिला को मारी टक्कर, मौत

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

जहानाबाद में अनियंत्रित होकर बाइक सवार ने एक महिला को रौंद दिया जिससे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र के मलहचक गांव के पास की है। मृतक महिला की पहचान मखदुमपुर थाना अंतर्गत लालाबीघा गांव निवासी सीपी यादव की 45 वर्षीय पत्नी महापती देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गुरुवार को महिला ऑटो से अपने मायके मुसौली जा रही थी तभी बीच रास्ते मे दूसरी गाड़ी बदलने को लेकर वह सड़क किनारे खड़ी थी इसी दैरान तेज रफ्तार में आ रही बाइक सवार ने महिला को रौंदते हुए भाग निकला। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को स्थानीय लोगो की मदद से आनन फानन में अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया में रेफर कर दिया। गया ले जाने के दौरान रास्ते मे ही महिला ने दम तोड़ दिया। वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।
Byte- परिजन

Join us on:

Leave a Comment