बेगुसराय – बखरी में में 125 कुंवारी कन्याओं निकाली कलश शोभा यात्रा!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय‌ बखरी के मक्खाचक में छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजनोत्सव को लेकर गुरुवार को श्री श्री बजरंग व्यामशाला मक्खाचक के तत्वावधान में 125 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। पूजा स्थल से कलश यात्रा मुख्य सड़क होते हुए मक्खाचक गली, वैष्णवी मंदिर,अंबेडकर चौक,कर्पूरी चौक,पुरानी दुर्गा स्थान,पुरानी थाना रोड,महादेव स्थान लोहिया चौक,सार्वजनिक नव दुर्गा स्थान,ओम श्याम हनुमान मंदिर रोड,गायत्री मन्दिर चौक होते हुए पूजा स्थल पर पहुंची। मौके पर कमिटी के अध्यक्ष राजीव नंदन ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी कृष्ण जन्माष्टमी पूजा बड़ी ही धूमधाम से नगर परिषद कार्यालय के बजरंगबली मंदिर मक्खाचक में मनाया जा रहा है। कलश यात्रा के मौके पर कमिटी के सचिव पंकज कुमार चौधरी,कोषाध्यक्ष विकाश कुमार गांधी,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाहा,पार्षद गायत्री देवी,ब्रजेश कुमार,पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी रंजीत कुमार साहू,पंकज कुमार साहू,मनीष कुमार गुप्ता,राजीव कुमार चौधरी आदि कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई है।इधर कमिटी के अध्यक्ष श्री नंदन ने बताया कि छह दिवसीय मेला के पहले दिन भजन कीर्तन,कृष्ण जन्मोत्सव पूजन व रात्रि में झांकी तो दूसरे दिन सुबह में गीता पाठ,दस बजे से माखन मटका तोड़ कार्यक्रम व संगीत,रात्रि प्रसाद वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा दोपहर के दो बजे से प्रत्येक दिन श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।वही मेला में दर्शकों के लिए झूला,मीना बाजार आदि को लगाया गया है।

Join us on:

Leave a Comment