नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगूसराय :- चेरियाबरियारपुर के श्रीपुर पंचायत के अर्जुन टोल में आम आदमी पार्टी के बैनर तले प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गय। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जोनल प्रभारी आर एन सिंह ने कहा की आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की जरुरत है। उन्होंने कहा की केन्द्र की मोदी सरकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त करने पर तुली है। हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि इस धमंड़ी सरकार को केन्द्र की सत्ता से हटाने के लिए मिलकर काम करें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अभिषेक जायसवाल ने कहा कि देश बदलाव चाहता है। हम लोगों को बदलाव का वाहक बनना है। इसके लिये गांव के स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता को जागरुक करना है। बैठक को असीम कुमार, डॉ अशोक, धर्मेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया।




