नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगुसराय में बखरी प्रखण्ड में पंच सरपंच संघ ने 11 सूत्री मांगों को लेकर पंच सरपंच संघ के बैनर तले बखरी प्रखंड इकाई के के द्वारा धरना प्रर्दशन दिया गया। धरना के संबंध में जानकारी देते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह चक्हमीद सरपंच निर्मला देवी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम कचहरी के सदस्यों द्वारा प्रखंड कार्यालय पर विशाल धरना का आयोजन किया गया है। धरना सभा में बाला पासवान,गीता देवी, मीरा देवी,रिंकू देवी, रामचंद्र पासवान,रामबालक रजक, किशोरी यादव, शिवजी सदा, रामजी साह, प्रवीण चक्रवर्ती, नंदन मालाकार,जवाहर पंडित आदि ने संबोधित किया।




