पंच सरपंच ने 11 सूत्री माँग को लेकर प्रखंड मुख्यालय में दिया धरना

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

प्रदेश पंच सरपंच संघ के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर आज मंगलवार को बड़हिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बड़हिया प्रखंड के पंच सरपंच ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है। धरना प्रदर्शन प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। धरना पर बैठे प्रखंड के जैतपुर, गंगासराय, गिरधरपुर ,पाली, एजनिघाट ,खुटहा, लक्ष्मीपुर, डुमरी, पंचायत के पंच सरपंच
शामिल थे।प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सरकार हमारी 11 सूत्री मांगे पूरी नहीं कर रही है इसलिए यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल सदस्य ने बीडीओ से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।इस मौके पर विकास कुमार मनोरमा देवी सुरेश गुप्ता पुष्पा देवी द्रौपदी देवी नूतन देवी नीतू देवी आदि पच सरपंच मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment