लखीसराय और बड़हिया नगर व प्रखंड में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्टपति डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मंगलवार को बड़हिया प्रखंड के नगर के गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में समारोहपूर्वक शिक्षक दिवस मनाया गया।मौके पर छात्र छात्राओं ने संस्थान को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया। संस्थानों में शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं ने सर्वपल्ली डा राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों ने अपने गुरू का पैर छूकर आशीर्वाद लिया तथा उन्हें उपहार भेंट किए।बड़हिया नगर स्थित शिवगुरू कम्प्यूटर संस्थान, न्यू आदर्श विद्ययाल ,गुरुकुल आनंद आवासीय विद्यालय,उच्च विद्यालय बड़हिया, डीपीएस स्कूल,शिव शक्ति पब्लिक स्कूल सहित कई सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय में विद्यालय के प्राचार्य के देख रेख में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौक़े पर छात्र छात्राओं ने डा राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया।

Join us on:

Leave a Comment