रिपोर्ट – पंकज कुमार
शिक्षा विभाग में गुणात्मक सुधार करने के लिए भले हैं केके पाठक के द्वारा तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन स्कूल के प्रधान शिक्षक हीअगर शिक्षा के प्रति जागरूक नहीं है तो ऐसे में क्या कहा जा सकता है। जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के जहांगीपुर स्कूल के प्रधान शिक्षक के द्वारा बच्चों के बीच सरकार के द्वारा दी गई किताब का वितरण न कर किताबों को कबाड़ में बेच दिया गया ।कबाड़ वाला किताब लेकर जब जा रहा था तो ग्रामीणों ने रोक कर जब उससे पूछा तो कबाड़ वाला कहा कि स्कूल के प्रधानाध्यापक के द्वारा मुझे यह सभी किताबें दी गई है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दिया ।मौके पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच करने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल के द्वारा बच्चों को किताब नहीं दिया गया है। बच्चे बगैर किताब के ही पढ़ रहे हैं वहीं स्कूल के प्रधान शिक्षक के द्वारा नई किताबों को कबाड़ में बेच दिया जा रहा है ।ग्रामीण सजग होकर कबाड़ वाला से किताब को जप्त किया। इस बाबत मौके पर पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि बच्चों के बीच सरकार के द्वारा किताब वितरण के लिए दिया जाता है लेकिन किताब को कबाड़ में बेचा जा रहा था। इस पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी और जांच के बाद दोषी प्रधान शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।
बाइट ग्रामीण
बाइट ग्रामीण।
बाइट प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी




