प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बिहार के बेगूसराय में भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर हुआ है। वरिष्ठ अधिवक्ता और मुंगेर भाजपा के संगठन प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर ने मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी की कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया है। आरोप लगाया है कि उदयनिधि के सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवाद बयान के कारण पूरे देश के हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंची है। दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य में मंत्री उदयनिधि ने पिछले दिनों सनातन धर्म को खत्म करने की बात कहते हुए इसकी तुलना मलेरिया, डेंगू, कोरोना जैसी बीमारी से की थी और कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए, बल्कि नष्ट कर देना चाहिए। तमिलनाडु प्रगतिशील लेखक एवं कलाकार संघ द्वारा आयोजित की गई बैठक को तमिल में संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म का उल्लेख ‘सनातनम’ के तौर पर किया था। उन्होंने कहा, सनातनम क्या है? यह संस्कृत भाषा से आया शब्द है। सनातन समानता और सामजिक न्याय के खिलाफ होने के अलावा कुछ नहीं हैं। उदयनिधि के इस विवादित बयान के बाद पूरे देश में सियासी घमासान छिड़ गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता और मुंगेर भाजपा के संगठन प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर ने मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी की कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया है। आरोप है कि उदयनिधि ने सोची समझी साजिश के तहत बीते दो सितंबर को चेन्नई में उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करते हुए कहा था कि इसका विरोध नहीं बल्कि, इसे पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए। इस बयान से हिंदू धर्म के करोड़ों लोगों का अपमान हुआ है और उनकी भावना को ठेस पहुंची है। कोर्ट ने अधिवक्ता के परिवाद को स्वीकार कर लिया है और मामले पर चेहल्लुम के बाद सुनवाई होगी। वहीं नीरज कुमार पैनलिस्ट मीडिया प्रभारी ने राजद नेता शिवानंद तिवारी के बारे में कहां की शिवानंद तिवारी जी के उम्र का काफी असर हो गया है, सनातन धर्म के खिलाफ इस तरह बोल रहे हैं । पता नहीं यह लोग वोट की राजनीतिक के लिए किस हद तक गिरेंगे, शर्म करिए आपकी उम्र है इस उम्र में इस तरह से नहीं बात करनी चाहिए शिवानंद तिवारी जी, शर्मा आना चाहिए आपको कैसी संगति में रहकर के क्या-क्या बोल रहे हैं । मैं घोर आपत्ति व्यक्त करता हूं इस पर,घोर निंदा करता हूं । आपको इस वक्तव को वापस लेना पड़ेगा नहीं तो आपको पुरी के पुरी पार्टी को मजा चखाया जाएगा।
बाइट: बाइट: अमरेंद्र कुमार अमर ,वरिष्ठ अधिवक्ता सह भाजपा नेता
बाइट: नीरज कुमार मीडिया पैनलिस्ट : भाजपा,बिहार




