बेगूसराय नौकर को बंधक बनाकर डाका डाला, सोने चांदी की समेत दस लाख की लूट!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बिहार के बेगुसराय में अपराधी आए लगातार अपराधी घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे है। आपराधिक घटनाओं से पुलिस की नीद उर गई है। दरअसल ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले की है जहां अपराधियों ने 10 लाख की डकैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है।
अपराधियों ने बेगूसराय के सीमेंट-छड़ व्यवसायी के घर को निशाना बनाया है। घर में घुसकर नौकर को बंधक बनाकर 10 लाख का गहना लूट लिया। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी मोहल्ले की है। बताया जाता है। जनकारी के अनुसार मारवाड़ी मोहल्ला निवासी चंद्र प्रकाश रुंगटा अपनी पत्नी के साथ श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए थे। इस बीच सोमवार की रात 4 से 5 की संख्या में बदमाश हथियार के साथ उनके घर में दाखिल हुए और उसके बाद घर की रखवाली कर रहें नौकर प्रवीण कुमार को कपड़कर हाथ-पैर बांध दिया और घर के आलमीरा को तोड़कर करीब 10 लाख के मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी दिल्ली से बेगूसराय लौट रहे व्यवसायी दंपति को आज सुबह नौकरानी ने फोन कर दी। नौकरानी ने कहा कि आपके घर का दरवाजा खुला हुआ है और घर के अंदर नौकर का हाथ पैर बंधा हुआ है। घटना के कुछ देर बाद व्यवसायी भी अपने घर पहुंच गए और घटना की सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस नौकर और नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment