श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम पर विधि व्यवस्था में खलल डालने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई– डीएम!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। सोमवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कैमूर की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिलेभर में आगामी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु सभी महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक एवं धृणात्मक खबर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । बैठक में कहा कि आगामी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए, माता-पिता/ अभिभावक अपने बच्चों पर निगरानी एवं नियंत्रण रखें, बच्चों को सभ्यता एवं शिक्षा का प्रेरणा दें । सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी के कार्यालय से जुड़े एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी ,सभी थाना अध्यक्ष वीसी के माध्यम से उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment