श्रीश्री 108 श्री महाराज श्याम सुंदर आचार्य श्री जगन्नाथपुरी नाया मठ के पीठाधीश के इटखोरी आगमन पर भव्य स्वागत

SHARE:

कुबेर सिंह बुंदेल

श्रीश्री 108 श्री महाराज श्याम सुंदर आचार्य श्री जगन्नाथपुरी नाया मठ के पीठाधीश सह अनवरत कीर्तन के शुभारंभकर्ता के इटखोरी आगमन पर भव्य स्वागत

चतरा : इटखोरी स्थित विश्व प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर में लगातार हो रही 23 वर्षों से अनवरत कीर्तन के शुभारंभकर्ता व पूरी नायामठ पथरियाशाही पीठाधीश्वर स्वामी श्यामानंद के इटखोरी आगमन पर अनुयाई व सैकड़ों भक्तगण ने पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर आतिशबाजी किया। उड़ीसा पथरिया शाही नाया मठ से पहुंचे दो शिष्य बापुनी सूर्या दास को भक्तों ने अंगवस्त्र से सम्मानित किया।सभी माता भद्रकाली की जय,ॐ गुरुदेव,जय गुरुदेव ,धर्म की जय हो ,अधर्म का नाश हो , प्राणियों में सद्भावना हो ,विश्व का कल्याण हो, गंगा गौ माता की जय, भारत माता की जय वंदे मातरम् की उदघोष रहे थे। मां भद्रकाली अनवरत कीर्तन दरबार में मत्था टेक स्वामी श्याम सुंदर ने कहा मां की कृपा है। लक्ष्य एक रखने की बातें कह कर कहा कलयुग में विश्व कल्याण हेतु हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे कृष्णा हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे अखंड महामंत्र से कोई बड़ा महामंत्र नहीं है कलयुग में मानव उद्धार इसी मंत्र से हो रहा है। मानव कल्याण के लिए मंत्र का जाप होना बहुत जरूरी है। तत्पश्चात कीर्तन दरबार का परिक्रमा कर सभी सूरदास कीर्तन प्रेमी भक्त को अपने हाथों अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित कर कहा इस दरबार में कई रोगी निरोग हुए, कई दुखियारों की सुनवाई हुई, संतान सुख प्राप्त हुआ। सुख शांति की प्राप्ति हुई है। मनोकामना पूर्ण होने के बाद कई लोग 12 घंटे, 24 घंटे, 48 घंटे का कीर्तन किए हैं और महाप्रसाद भंडारा वितरित करते हैं।
मुख्य रूप से कीर्तन संचालन समिति के संचालन समिति के अध्यक्ष शिरोममणि शिव सेवक प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ,कोषाध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ,सचिव श्री श्याम सिंह, पूर्व मुखिया अमित सिंह, मांभद्रकाली भक्त कल्याण समिति के सदस्य गुनी सिंह ,राम भक्त शिवकुमार सिंह ,विजय पांडेय, सदन महतो ,तुलसी पांडे , संत सिंह,लक्ष्मी सिंह, रशिक सिंह, कीर्तन सहयोग समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, भाजपा महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, मां भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति सह समाजसेवी योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, नागेश्वर यादव,चतरा सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, सिमारिया विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह,भाजपा नेता सतीश कुमार, कैलाश सिंह,शक्ति सिंह,देवेंद्र सिंह,आनंद सिंह ,भजन गायक सह वार्ड सदस्य कुबेर सिंह सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment