रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
आज भारतीय जनता पार्टी लखीसराय के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी लखीसराय को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बिहार सरकार के द्वारा हिंदू त्योहार के छुट्टी को रद्द करने को लेकर जो आदेश आया है उसके विरोध में एक शिष्ट मंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अपना विरोध दर्ज कराया एवं बिहार की तुष्टिकरण की राजनीति वाली सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में शहीद द्वार के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू त्यौहार में सरकारी छुट्टी को रद्द करना एवं बिहार में तुष्टीकरण के आड़ में कागज पर चल रहे अल्पसंख्यक कल्याण के अनेक संस्थान को सरकार द्वारा संरक्षित किया जाना यह तुष्टीकरण के विरोध में पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। यदि हिंदू त्योहारों के अनुरूप छुट्टी निर्धारित नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी इस विषय को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री घनश्याम मंडल अमरजीत प्रजापति जिला के मंत्री हिमांशु पटेल पुरानी बाजार मंडल अध्यक्ष मुकुल कांत नया बाजार मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आईसीएल के संयोजक राहुल शर्मा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक कुमार निलेश जी राजा मोदी संतोष जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।





