रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय में बूथ मजबूत और पन्ना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर भाजपा ने की बैठक। शहर के बायपास रोड स्थित बीजेपी जिला कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री ललन मंडल, क्षेत्रीय प्रभारी राजू जा एवं लोकसभा प्रभारी प्रकाश भगत मौजूद रहे । बैठक में में कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख तथा सभी केंद्रों पर दृढ़ता के साथ करने का निर्देश दिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महामंत्री ललन मंडल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में लगातार नई ऊंचाईयों को छू रहा है,जिसका ताजा उदाहरण चंद्रयान 3 का चंद्रमा की दक्षिणी कक्षा में उतरना है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर बूथ को मजबूत किया जा रहा है। यदि प्रत्येक बूथ जीत लेते हैं तो चुनाव में भाजपा की जीत पक्की हो जाएगी। इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास आनंद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बाइट- ललन मंडल, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी।




