बेगूसराय नावकोठी प्रखण्ड में कांग्रेसी कार्यकर्ता की बैठक आयोजित

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय नावकोठी प्रखंड में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई जिसका अध्यक्षता सुरेश पासवान ने की.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डाॅ सुनील सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश में निरंकुश तानाशाही व्यवस्था का दौर जारी है.भाजपा से संविधान तथा लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है.देश में हर समय लोगों के बीच धार्मिक उन्माद फैलाकर नफरत की राजनीति की जा रही है.आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने एवं फिरकापरस्त पार्टी के इशारे पर काम करने वाली सरकार को शिकस्त देने की अपील है.6 सितम्बर को कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम,तारिक अनवर के आगमन पर उसके स्वागत के लिए अधिकाधिक संख्या में लोगों को भाग लेने की अपील की.मौके पर शिवशंकर सिंह,निशा देवी,प्रवीण कुमार, श्रीराम सिंह, श्याम कुमार,कालेश्वर तांती,दिलीप सहनी,संजय सिंह,सबीता देवी,रेणु देवी आदि मौजूद थे.

Join us on:

Leave a Comment