लड़की को छेड़ना पड़ा भारी, पहले पिटाई कर थूक चटवाई फिर पुलिस में दर्ज करवाया शिकायत, अब पीछे पड़ी पुलिस!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक छात्रा एक मनचले युवक को पिटाई करते दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो टेहटा ओपी क्षेत्र तरहुआ के समीप है। जहां कोचिंग से लौट रही छात्रा से गांव के ही मनचले युवक शिवम कुमार छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी का विरोध करते छात्रा जोर-जोर से चिल्लाने लगी और आरोपी युवक को पकड़ कर लात घुसे से पिटाई कर दी। तभी आसपास के लोग जुड़ गए और आरोपी लड़के को बीच सड़क पर थूक चटवा कर छोड़ दिया। इस दौरान किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही घटना के बाद छात्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ टेहटा ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वही शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुटी है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष राकेश कुमार पप्पू ने बताया कि एक लड़की कोचिंग कर अपने घर जा रही थी तभी एक लड़के द्वारा छेड़खानी करने लगा। लड़की द्वारा इसकी लिखित शिकायत थाने में दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।।
बाईट पप्पू कुमार राकेश अोपी अध्यक्ष टेहटा।

Join us on:

Leave a Comment