बाढ़ और फतुहा अनुमंडल के सभी थानों में 5 सितंबर को 11 बजे से 1 बजे तक एसपी सैयद ईमरान मसूद खुद वर्चुअली रहेंगे मौजूद, जन समस्याओं को सुनकर करेंगे सामाधान!

SHARE:

रवि शंकर अमित :-

बाढ़ और फतुहा अनुमंडल के सभी थानों में एक साथ एसपी सैयद ईमरान मसूद जन शिकायतों और समस्याओं को ना सिर्फ सुनेंगे बल्कि निबटारा भी करेंगे! 5 सितंबर को वैसे सभी नागरिकों से अपील की गई है की वे अपने अपने थाना में पहुँचे और अपनी समस्या सीधे एसपी साहब से साझा करें, वे 11 बजे से 1 बजे तक आपकी समस्याओं को सुनकर उसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे! इसलिए बाढ़ और फतुहा अनुमंडल के सभी थाना क्षेत्रों के आम से लेकर खास नागरिकों को अपने अपने थाना परिसर में उपस्थित रहने की खुद एसपी सैयद ईमरान मसूद व सभी थानाध्यक्षो ने अपील की है! एसपी सैयद ईमरान मसूद हर थाना में zoom के माध्यम से वर्चुअली उपस्थित रहेंगे जिसका समय 11 बजे से 1 बजे निर्धारित है, इस दौरान आप अपनी समस्या सीधे एसपी साहब से बता सकेंगे ताकी वे आपके समस्या के समाधान हेतु उचित कदम उठा सकें! शंखनाद मिडिया से बात करते हुए एसपी शश्री सैयद ईमरान मसूद ने कहा की वे हर थानाक्षेत्र में एक साथ लोगों से बात कर 11 से 1 बजे तक जन समस्याओं की सुनवाई और उसके सामाधान के लिये ठोस कदम उठाएंगे!

सीधे पुलिस कप्तान द्वारा एक साथ सभी थाना में लोगों की समस्याओं को सुनें जाने व इसके समाधान का ये पहला और अनूठा उदाहरण होगा!

Join us on:

Leave a Comment