बगहा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सहमति से चेहल्लुम पर ताजिया जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया!

SHARE:

रिपोर्ट – अजय शर्मा!

बगहा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी सहमति से चेहल्लुम पर्व पर ताजिया जुलूस नहीं निकालने का निर्णय लिया!! दरअसल, बीते 21 अगस्त को महावीर झंडा के दिन बगहा में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुआ था!!!जिस कारण दोनों समुदाय के बीच में तनाव का माहौल बना हुआ था!!! वही इस मामले में 2 हजार से ज्यादा लोगो पर प्राथमिकी दर्ज हुआ है!!! वही इस मामले में गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है!!! इधर यह मामला शांत भी नहीं हुआ है कि एक ही दिन चेहल्लुम और जन्माष्टमी पड़ जाने के कारण स्थानीय प्रशासन ने दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित किया!!! यह बैठक खुद जिला अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासन, नेता और आम लोगों साथ किया गया!!!
आपसी सौहार्द और अनुकूल वातावरण बनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चेहल्लुम के दिन ताजिया नहीं निकलने का निर्णय लिया है!!! मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि सभी लोग घर पर चेहल्लुम मनाएंगे!!! यह निर्णय सभी लोगो के सहमति से लिया गया है!!
वही इस दौरान जिला अधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है!! घटना की पुनः ना हो इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है!! दोषी किसी भी सूरत में नहीं बक्शे जायेंगे!! वही जो लोग निर्दोष है अगर कहीं से उनका नाम आया है तो जांच की जा रही है!!!

बाइट_दिनेश कुमार राय, जिलाधिकारी ,पश्चिम चंपारण!!

बाइट_किरण कुमार जाधव, बगहा एसपी!!!

Join us on:

Leave a Comment