रिपोर्ट – पंकज कुमार
केंद्र सरकार द्वारा जाति आधारित गणना रोकने की साजिश एवं अन्य जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जहानाबाद में जदयू ने पोल खोल अभियान के तहत मशाल जुलूस निकाला। यह मशाल जुलूस शहर के अम्बेडकर चौक से निकल कर मुख्य मार्ग होते हुए अरवल मोड़ तक निकाला गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मशाल जुलूस में शामिल जदयू के प्रदेश प्रवक्ता राहुल कुमार ने केंद्र सरकार को जमकर निशाने साधते हुए कहा कि देश की मौजूदा सरकार दलितों, पिछडों एवं गरीबों को उनके वजीफा हकों से वंचित रखने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भाजपा की यह दोहरी नीति बिहार और देश की जनता समझ रही है। सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर केंद्र सरकार ने यह दर्शा दिया है कि उनकी मानसिकता गरीब दलित और वंचित विरोधी है। उन्होंने कहा की जाति आधारित गणना पर भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। भाजपा के इसी मानसिकता से प्रदेश की जनता को आगाह करने के लिए पार्टी ने पोल खोल अभियान के तहत जनजागृति चला रही है। वही इस मशाल जुलूस में जदयू जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Byte – राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक




