अप्रैल से अगस्त तक 77.79 मिलियन टन माल लदान के साथ भारतीय रेल के सभी मंडलों में अव्वल रहा धनबाद मंडल

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

पूर्व मध्य रेल द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त माह तक रिकॉर्ड 81.26 मिलियन टन का किया गया लदान

अप्रैल से अगस्त तक 77.79 मिलियन टन माल लदान के साथ भारतीय रेल के सभी मंडलों में अव्वल रहा धनबाद मंडल

पूर्व मध्य रेल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के अप्रैल से अगस्त तक रिकॉर्ड 81.26 मिलियन टन का माल लदान किया गया जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में किये गये माल लदान 75.50 मिलियन टन की तुलना में 7.63 प्रतिशत अधिक है। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के केवल अगस्त माह में पूर्व मध्य रेल द्वारा 16.47 मिलियन टन का माल लदान किया गया जो पिछले वित्तीय वर्ष के अगस्त माह में किये गये माल लदान 13.62 मिलियन टन की तुलना में 20.9 प्रतिशत अधिक है।

धनबाद मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के अप्रैल से अगस्त तक रिकॉर्ड 77.79 मिलियन टन का माल लदान किया गया जो पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के समान अवधि में किये गये माल लदान 72.02 मिलियन टन की तुलना में 8 प्रतिशत अधिक है । धनबाद मंडल 77.79 मिलियन टन का माल लदान के साथ भारतीय रेल के सभी मंडलों में चालू वित्तीय वर्ष के अगस्त माह तक किये गये माल लदान के मामले में प्रथम स्थान पर रहा । धनबाद मंडल के बाद 67.40 मिलियन टन के साथ बिलासपुर मंडल दूसरे स्थान पर, 63.60 मिलियन टन के साथ खुर्दा रोड मंडल तीसरे स्थान पर तथा 59.55 मिलियन टन के साथ चक्रधरपुर मंडल चौथे स्थान पर रहा ।

इसके साथ ही धनबाद मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के केवल अगस्त माह में भी रिकॉर्ड 15.80 मिलियन टन का माल लदान करते हुए भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान पर रहा । साथ ही यह धनबाद मंडल द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष के अगस्त माह में किये गये माल लदान 13.24 मिलियन टन की तुलना में 19.3 प्रतिशत अधिक है ।

(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Join us on:

Leave a Comment