ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने चोरी की 33 मोबाइल बरामद कर धारकों को वापस सौंपा!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरी हुए मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद कर पुलिस ने मोबाइल के उचित हकदार के बीच वितरित किया….. जिले के लगभग सभी थानों से चोरी हुए मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया था….. इस बरामद मोबाइल को ऑपरेशन मुस्कान के तहत अभियान के तहत पुलिस ने सभी पीड़ित मोबाइल मालिक अपने कार्यालय में बुलाकर उन्हें दिया…… जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पूरे जिले में अभियान चलाया गया…… जिनका मोबाइल चोरी हो गया था और जिन्होंने थाने में शिकायत किया था उसके बाद पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मोबाइल बरामद कर लिया गया और जिनका मोबाइल था उन्हें पहचान कर उन्हें सौंप दिया गया है….. जिले में इससे पहले भी ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी हुए 72 मोबाइल को बरामद कर उनके बीच वितरित किया गया था…. वहीं आज 33 मोबाइल ऑपरेशन मुस्कान के तहत लोगों के बीच चिन्हित कर वितरित किया गया….. वहीं जिनका मोबाइल चोरी हो गया था वे मोबाइल पाकर खुश नजर आ रहे थे….. उनका कहना था कि मुझे उम्मीद ही नहीं था कि मेरा चोरी हुआ मोबाइल मिलेगा….. लेकिन पुलिस ने मेरा चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर मुझे दे दिया है…..

बाइट-: राकेश कुमार —- SSP —– मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment