नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय काँग्रेस भवन में दिवंगत पूर्व सांसद,पूर्व मंत्री बिहार सरकार स्व.रामदेव राय की तीसरी पुण्यतिथि जिला कांग्रेस भवन में मनाया गया जिसका अध्यक्षता कमिटी के कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक रामविलास सिंह ने की। पुण्यतिथि पर स्वर्गीय रामदेव राय के
तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वर्गीय रामदेव रॉय बेगूसराय ही नही बिहार प्रदेश काँग्रेस के मजबूत स्तम्भ थे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुरलीधर मुरारी,महेश सिंह,लखन पासवान,सुबोध कुमार,रामानुज कुँवर,ब्रजेश कुमार प्रिंस,जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया जी, जवाहर बाल मंच के सुजीत कुमार,युबा काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष स्वप्निल सोनू, नेता विक्रम कुमार,एनएसयूआई के पवन गाँधी, राजा कुमार शामिल थे।




