पंकज कुमार जहानाबाद।
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत माननीय राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर जी सड़क मार्ग से पटना से गया जाने के क्रम में जहानाबाद अरवल मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अजय कुमार देव जी के नेतृत्व में पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया । मीडिया से बात करते हुए माननीय राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर जी ने कहा की मैं अभी गया में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा हूं इसमें शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी, वीर सैनिक, इत्यादि के घरों की मिट्टी को नमन करते हुए उसे इकट्ठा कर देश की राजधानी दिल्ली भेजी जाएगी और वहां यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा इसी मिट्टी से अमृतवाटिका लगाया जाएगा जो आने वाले पीढ़ियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। जिन्होंने हमारे देश की सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए उनकी याद में देश की राजधानी में अमृतवाटिका बनाया जाएगा । प्रेस वार्ता में इंडिया गठबंधन पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि यह सभी दल किसी ने किसी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है और जेल जाने के डर से सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठा हो रहे हैं इससे देश की जनता पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है देश की जनता जानती है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में देश पूरी तरह से मजबूत एवं सुरक्षित है और आनेवाले 2024 के चुनाव में पुनः यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास करते हुए भारतीय जनता पार्टी केंद्र में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी । स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, धीरज कुमार जिला उपाध्यक्ष शैलेश कुमार जिला मंत्री बृजेश कुमार, पुष्पा कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णकांत कुमार, महेंद्र कुमार प्रवक्ता विनोद कुमार पाठक , तिलेश्वर कौशिक युवा मोर्चा आशुतोष कुमार, जयप्रकाश केसरी, गोपाल कुमार ,पंकज शर्मा गोलू सिंघानिया इत्यादि बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




