रिपोर्ट – अमित कुमार
तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन की मुंबई वाली बैठक और नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने पर कहा कि हम लोग सभी आदमी मिलकर काम कर रहे हैं, कुछ एजेंडा पर बातचीत होगी और पार्टी जुड़ सकती हैं उन्होंने कहा कि सभी लोगों का जो निर्णय होगा वह सबको मान्य होगा।
सम्राट चौधरी के उसे बयान पर की 1947 में संपूर्ण आज़ादी नहीं मिली 1977 में असली आज़ादी मिली उसपर कहा सभी लोग जानते हैं कि देश कब आजाद हुआ यह बकवास बातें हैं उनकी और इनका क्या मतलब है इन सब चीजों से. कोई सुनेगा भी तो उनकी इस बात पर हंसेगा किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता ।
शिक्षक नियुक्ति को लेकर उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में क्या हो रहा है मंदिर मस्जिद बुलडोजर के अलावा कुछ नहीं हो रहा है वहां के लोग आकर यहां परीक्षा दे रहे हैं और सरकार के बारे में बता रहे हैं हम लोग इनको मुद्दे पर ला रहे हैं और लेंगे इससे बड़ा विज्ञापन आज तक कभी नहीं निकला. आगे और भी हम लोग विज्ञापन निकलेंगे ।
सुप्रीम कोर्ट में जातिगत घटना की सुनवाई पर उन्होंने कहा कि पहले यह लोग आगे के पीछे थे आप परदे के आगे हैं और खुलेआम इसका विरोध कर रहे हैं शुरू से ही नहीं चाहती है कि वह जातिगत गणना हो उन्होंने कहा कि 24 घंटा में रिपोर्ट पर जो बात कर रहे हैं उधर आप रोक रहे हैं अरे वैज्ञानिक तौर पर भी दिमाग होना चाहिए कि सभी चीजों का विश्लेषण होगा सभी चीजों को देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री के द्वारा तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने कहा कि उनका रहने दीजिए उनसे क्या लेना देना है देश की जनता का मूड कुछ और है
नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल मिलने पर उन्होंने कहा कि उन्हें मैं बधाई देता हूं उन्होंने जिस तरीके से भारत का नाम ऊंचा किया है और देश ने इतिहास रचा है ।
बाइट :- तेजस्वी यादव , उपमुख्यमंत्री , बिहार ।




