अमित कुमार की रिपोर्ट
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पार्टी दफ्तर पहुंचे और पार्टी कार्यालय के विस्तार को लेकर मिली नई जमीन का जायजा लिया ऐसे में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा सबसे कम जगह राष्ट्रीय जनता दल के पास ही था काफी समय पहले ही विस्तार की मांग की गई थी नियम के अनुसार हमें जमीन मिली है बगल के प्लाट का सही उपयोग होना चाहिए इस वजह से हमें जमीन मिली है
भाजपा का आरोप है कि सरकार काम नहीं कर रही है ऐसे में तेजस्वी यादव ने कहा वह भूल रहे हैं कि केंद्र में सरकार एनडीए की है बीजेपी की और 2 करोड़ रोजगार की बात की थी उसका क्या हुआ यहां तो 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी चार ही डिपार्टमेंट से तय हो गया है देश भर के किसी भी राज्य से ज्यादा शिक्षक की बहाली हमारे यहां निकल गए और जो हमने 10 लाख नौकरी की बात की थी उसको हम पूरा करेंगे इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में सबसे नंबर वन पर बिहार है डेवलपमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर जीडीपी में हम लोग डबल डिजिट पर हैं उसमें अव्वल सबसे अव्वल राज्य हैं हम जब जीडीपी में डेवलपमेंट में बिहार सबसे आगे है तो इन लोगों को क्या समझ आता है देश की स्थिति देख लीजिए बांग्लादेश से भी पीछे चलेगा कुछ दिनों में नेपाल से भी पीछे हो जाएंगे भाजपा के राज्य में डेवलपमेंट के मामले में वह लोग ना ही बोले तो ज्यादा बेहतर
लाल यादव के मामले को लेकर तेजस्वी ने कहा यह सब कोर्ट का मामला है आजीवन लाल यादव की दवाई चल रही है बैडमिंटन लाल यादव ने प्रॉपर तरीके से नहीं खेल बस मनोरंजन के लिए खोला था डॉक्टर ने भी कहा है कि परहेज करना है और यह जरूरी नहीं की हर बीमार व्यक्ति को अस्पताल में भेज दिया जाए कुछ लोग परहेज भी करते हैं
Byte उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव




