अखिल भारतीय किसान महासभा की जहानाबाद के काको में बैठक सम्पन्न!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

अखिल भारतीय किसान महासभा जहानाबाद जिला कमिटी की बैठक जहानाबाद शहर के काको रोड स्थित घोसी विधायक कार्यालय मे संगठन के जिलाध्यक्ष सह घोसी विधायक काॅमरेड काॅमरेड रामबली सिंह यादव की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई ! इस बैठक मे अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काॅमरेड शिवसागर शर्मा भी मौजूद थे ! बैठक मे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए राज्य सम्मेलन (28-29 अक्टूबर, सीवान) के पूर्व 1100 नये सदस्य भर्ती करने का फैसला लिया गया इसके साथ ही चार प्रखंडो हूलासगंज,घोसी,काको व रतनी मे प्रखंड सम्मेलन करके 1 अक्टूबर को जिला सम्मेलन करने का फैसला लिया गया ! राज्य कार्यालय संचालन हेतू अंतरिम बजट एवं राज्य सम्मेलन के फंड के लिए राशि का कोटा वितरित किया गया ! इस संबंध मे जिला सचिव काॅमरेड शौखीन यादव ने बताया कि जहानाबाद मे सांगठनिक कामो के अलावे आगामी 15 सितम्बर को सभी प्रखंडो पर किसानो के विभिन्न स्थानीय मुद्दों पर उनकी मांगो को लेकर धरना दिया जाएगा ! बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवसागर शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानो के साथ वादा खिलाफी करने वाली मोदी सरकार को उखाङ फेकना वक्त की मांग है अन्यथा किसान-मजदूरों के ऊपर गुलामी का नया राज थोपे जाने की संभावना है ! अशांति पैदा करना एवं साम्प्रदायिक उन्माद को भङकाना भाजपा की जानी-मानी रिती है इसे हर हाल मे विफल किया जाएगा !

बैठक मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काॅमरेड शिवसागर शर्मा, जिलाध्यक्ष सह घोसी विधायक काॅमरेड रामबली सिंह यादव, जिला सचिव काॅमरेड शौखीन यादव,किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद,रामाशीष यादव, दीपक चन्द्रवंशी, चितरंजन पासवान, इन्द्रजीत यादव, अरविंद मिस्री, जगदीश पासवान, राजनंदन यादव, अनिरुद्ध शर्मा व रामाश्रय यादव सहित कई प्रमुख किसान नेतागण शामिल थे !

Join us on:

Leave a Comment