रिपोर्ट – संतोष तिवारी
चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल… मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में मनाया गई होली और दीवाली..
बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में चंद्रयान 3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद मंदिर के पुजारी महंत अभिषेक पाठक ने अबीर गुलाल और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया. सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां बांटी.. महंत अभिषेक पाठक ने बताया की दिनभर मंदिर मे पूजा पाठ करने के बाद जैसे ही सफल लैंडिंग की खबर मिली हमलोगों में उत्साह भर गया. सभी ने वंदे मातरम् और भारत माता की जयघोष करते हुए जश्न मनाया..




