ब्रजपात से पति-पत्नी दोनों की मौत।
वैशाली के महुआ थाना अंतर्गत जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के हरपुर बेलवा ग्राम ,वार्ड संख्या 13 निवासी 52 वर्षीय राज नारायण पासवान एवं उनकी पत्नी 45 वर्षीया सुमित्रा देवी की मौत अहले सुबह 4 बजे घर पर ब्रजपात के कारण मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय महुआ पुलिस प्रशासन को दी गई। मुआवजा कि मांग को लेकर लोगों ने महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग में टारा चौक के पास जाम कर दिया है। पति-पत्नी दोनों झोपड़ी में सोए हुए थे। बारिश के कारण चारों तरफ से पानी का जलजमाव हो गया था। बुधवार की सुबह तेज बारिश आंधी के दौरान वज्रपात हुई इसी दौरान वज्रपात से झोपड़ी में आग लगी जिसमें पति पत्नी दोनों झुलस गए। और मौत हो गया । स्थानीय लोग के मुताबिक दोनों झोपड़ी में रहकर अपना गुजर बसर करते थे। बृजपात का आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे जहां पर देखा कि पति पत्नी दोनों की मौत हो चुकी है पूरा इलाका गम का माहौल हो गया है वही इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन अंचल अधिकारी के नहीं पहुंचने पर गुस्सा आए लोगों ने सड़क को जाम कर दिया इसके बाद यातायात पूरी तरीके से ठप हो गई है लोगों का मांग है मृतक के परिवार वालों को मुआवजा की राशि मिलनी चाहिए इसके बाद ही सड़क जाम को खोला जाएगा पुलिस सभी गुस्सा को समझने में लगी हुई है और सड़क खुलवाने में लगी हुई है शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर से अस्पताल भेजने में लगी हुई है।




