जहानाबाद में बदमाशों ने अमीन पर तान दिया पिस्टल, वीडियो वायरल!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

– बिहार में अपराधियों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड के कंसुआ पंचायत भवन का है जहां अमीन बालमुकुंद कुमार को पिस्तौल भिड़ा कर अपराधियों ने धमकी देते हुए जमकर मारपीट कर दी। हालांकि इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है की कुर्सी पर बैठा एक युवक पहले तो सरकारी कर्मचारी से बहस करता है फिर किसी बात पर नाराज होकर अपने गुर्गों को बुला कर अमीन को पिस्तौल के निशाने पर लेकर धमकी देते हुए मारपीट करने लगता है। युवक द्वारा पिस्तौल तान देने के बाद पंचायत भवन में हड़कंप मच जाता है और वहां मौजूद लोग चीखने चिल्लाने लगते हैं। इस मामले पर पीड़ित अमीन बालमुकुंद कुमार ने बताया की रतनी प्रखंड के खैरूचक मठिया के रहने वाले बाढू यादव अपने गुर्गों के साथ उनके कार्यालय में आ धमका और रंगदारी की मांग करने लगा, जब उसने रंगदारी देने से मना किया तो उसने ना सिर्फ उसके साथ मारपीट और गली गलौज की बल्कि पिस्तौल निकाल कर गोली मारने की भी धमकी दी और फरार हो गया। इधर घटनाकी जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुटी है।
Byte – बालमुकुंद कुमार,अमीन
दीपकरंजन, एसपी

Join us on:

Leave a Comment