मॉर्निंग वाक पर निकले पैक्स अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली, फायरिंग करते हुए फरार!

SHARE:

रिपोर्ट :- ऋषभ कुमार!

बिहार में लगता है पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है बिहार मे पत्रकार शिक्षक पुलिस को अपराधी ने निशाना बनाने के बाद अब जनप्रतिनिधि को अपराधियों ने निशाना बनाया है… मॉर्निंग वॉक करने निकले पैक्स अध्यक्ष को घटारो चौक पर पहुंचे ही अपराधियों ने गोली मारी कर घायल कर दिया है अपराधियों ने मौके पर 5 गोली फायरिंग किया जिसमें दो गोली पैक्स अध्यक्ष को लगी है…घायल का इलाज निजी अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है
आस पास लगे कैमरा में अपराधियों कि गतिविधियों कैद हो गया है.. मौके पर पुलिस पहुंच कर पुरे मामले कि जांच पड़ताल में जुटी हुई है.. घायल कि स्थिति नाजुक बनी हुई है… घायल को दो गोली लगी हुई है .. पैक्स अध्यक्ष का पहचान ललन सिंह के रूप में हुआ है। बताया गया है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 अपराधी ने पुरे घटना को अंजाम दिया.. और घटनास्थल से फरार हो गया है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया.. मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच कर पुरे मामले कि जांच पड़ताल में जुट गई है .. हाजीपुर के अस्पताल में लालगंज विधायक संजय सिंह भी पहुंच कर घायल का हाल चाल जाना है। विधायक ने सरकार पर जम कर हमला भी बोला है … ईस सरकार में अपराधीक घटना बढ़ा है अब कोई सुरक्षित नहीं है ..

Join us on:

Leave a Comment