बेगूसराय- संपत्ति विवाद और बेटे की हत्या के गवाह होने के कारण हुई रिटायर्ड शिक्षक की हत्या!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि रिटायर्ड शिक्षक के बेटे की 3 साल पहले हत्या हुई थी, उसमें वह वादी भी थे। शिक्षक के घर में संपत्ति को लेकर आपस में ही विवाद था। संपत्ति विवाद में ही शिक्षक के एक बेटे ने दूसरे बेटे की हत्या की थी उसमें गांव के भी लोग आरोपी थे। फिलहाल तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है जो पूरे मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है अगर कहीं सीसीटीवी लगा होगा तो उसकी भी जांच की जा रही है ताकि कोई सुराग मिल सके।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment