आरा – पुलिस ने दो अपराधियों को अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डे

किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पूर्व पुलिस ने दो अपराधियों को अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

आरा/ भोजपुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र स्थित नारायणपुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात करीब दो बजे सशस्त्र बलों के साथ नारायणपुर थानान्तर्गत बनौली मोड़ के पास सघन वाहन चेकिंग की कार्रवाई की जा रही थी, उसी क्रम में 01 मोटरसाईकिल पर सवार 02 व्यक्ति पुलिस की टीम की देखकर भागने लगा, थाना के सशस्त्र बलों के द्वारा खदेड़कर उसको पकड़ा गया तथा उसका विधिवत् तलासी लिया तो उसके पास से 01 पिस्टल, 05 जिंदा कारतूस, 04 मोबाईल एवं नगद 51,500 /- रूपया बरामद किया गया है। इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड सं0-79 / 23, दिनांक – 20.07.2023, धारा – 25 ( 1 – बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया हैं । गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामदग पिस्टल -01, जिंदा कारतूस – 05, मोबाइल – 04, मोटरसाईकिल – 01,पुलिस ने बताया कि गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी निवासी रमाकांत सिंह के पुत्र रामभरत सिंह,तो वही मृत्युंजय सिंह उर्फ सुधांशु कुमार, पिता-अवधेश सिंह, घर नहसीह, थाना- गड़हनी, के रूप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

Join us on:

Leave a Comment