रिपोर्ट – अमित कुमार
पटना के कदम कुआं थाना क्षेत्र के नागाबाबा ठाकुरबारी पथ में पिछले 24 जुलाई को कारोबारी रमेश प्रसाद हत्याकांड की साजिश का पटना पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है ।पटना के सिटी एसपी सेंट्रल वे वैभव शर्मा ने बताया कि इस हत्या का षड्यंत्रकर्ता मृतक कारोबारी का चचेरा भांजा सिंटू कुमार और उसका साथी सूरज है। दरअसल सिंटू कुमार एक शराब कारोबारी है और उसको शक था कि रमेश प्रसाद ने उसकी 80 लख रुपए की शराब पकड़वा दी थी। साथ ही उसको इस बात का भी शक था कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध है ।कुछ वीडियो कॉल्स भी आरोपी भांजे के पास था जिसे उसने पुलिस को दिखाया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक षड्यंत्रकर्ता और शूटर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
बाइट– वैभव शर्मा,सिटी एसपी




