मुख्यमंत्री की चिंता छोड़,हताश निराश प्रधानमंत्री जी की चिंता करें रवि शंकर प्रसाद- मंत्री मदन सहनी!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

-मंत्री मदन साहनी ने रविशंकर प्रसाद के बयान का जवाब देते हुए कहा कि रविशंकर प्रसाद जी को मुख्यमंत्री की चिंता करने की जरूरत नहीं है उन्हें अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हताश और निराशा चेहरे को देखकर समझ जाना चाहिए कि उनके प्रधानमंत्री को 2024 का डर सता रहा है… भारतीय जनता पार्टी के जितने भी बड़े नेता उन्हें पता है कि वह अब लौट कर नहीं आ रहे हैं… मंत्री मदन साहनी ने कहा कि रविशंकर प्रसाद पर बोला कि पार्टी में उनकी कोई जगह नहीं है इसीलिए वो जगह बनाने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं…

समस्तीपुर में अपराधियों द्वारा एक दारोगा की गोली मारकर हत्या की जाने के घटना पर जदयू नेता व मंत्री मदन सैनी ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है जल्दी उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाएगी… बिहार में बीजेपी के द्वारा लॉयन ऑर्डर पर लगातार सवाल उठाए जाने पर मंत्री मदन साहनी ने कहा कि जब हम लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ रहते हैं तूने सुशासन दिखाई देता है और जब आरजेडी के साथ सरकार बनाते हैं तो उन्हें जंगलराज नजर आता है… मंत्री मदन साहनी कहा कि बिहार पहले भी माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकास किया है और पूर्ण विकास करेगा और सुरक्षित रहेगा…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली अटल बिहारी वाजपेई की समाधि पर पुष्पांजलि करने पहुंचे थे इस पर बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है… बीजेपी के हमले का जवाब देते हुए मंत्री मदन साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अटल बिहारी बाजपेई से खास लगाव है जिसकी वजह से उनकी समाधि पर पुष्पांजलि करने जाते रहते हैं… दिल्ली गए हैं तो बहुत सारे नेताओं से मुलाकात करेंगे गठबंधन के नेता अरविंद केजरीवाल हैं उनसे भी मुलाकात करेंगे… मंत्री मदन साहनी ने कहा कि मुंबई में विपक्षी एकता की तीसरी बैठक होनी है और विपक्षी एकता को सफल करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार प्रयासरत है और प्रयास सफल होता देख भी रहे यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं और अगली बार फिर से झंडा फहराने की बात कर रहे हैं… मदन साहनी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी को मतदाता और देश की जनता का थोड़ा भी ख्याल नहीं है बिना मत मांगे बिना मत लिए बिना चुनाव हुए पहले से ही एडवांस में जो मतदाता है उनका वह अपमान कर रहे हैं कि अगली बार यहां से झंडा फहराएंगे… यह तो सरासर लोकतंत्र का मजाक है और लेख तंत्र का संविधान का मजाक बनाया जा रहा है…

बाईट:–मदन सहनी,मंत्री, बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment