रिपोर्ट – संतोष तिवारी
नहीं रहे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफ़ेसर लालमोहन प्रसाद सिन्हा
मुजफ्फरपुर:: सरैया अजीजपुर निवासी और जैतपुर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो लाल मोहन प्रसाद सिन्हा का हुआ निधन। .गुरुवार की सुबह 9 बजे मुजफ्फरपुर के प्रशांत हॉस्पिटल में लिया अंतिम सांस। अजीजपुर स्थित पैतृक निवास स्थान पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर। उनके निधन पर सांसद अजय निषाद, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार, विधायक अशोक सिंह, विधायक राजू कुमार सिंह राजू, भाजपा नेता मनीष कुमार, पूर्व मेयर विवेक कुमार आदि ने शोक जताया है।




