स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कारों का वितरण!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

77 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर
आई.सी.डी.एस. डी.पी.ओ. चांदनी सिंह, उत्कृष्ट कार्य, प्रसाद हाॅस्पीटल, आयुष्मान योजना में बेहतर कार्य करने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। परेड में मद्य निषेध बल को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल (महिला) एवं तृतीय स्थान होमगार्ड को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर जिला स्थापना दिवस के खोजकत्र्ता अशोक भारती को कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने 11/- ग्यारह हजार का पुरस्कार जिला प्रशासन की ओर से प्रदान किया। अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भी देकर सम्मानित किया गया। संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम आर.डी.एस. काॅलेज हाॅल में किया गया। रमेश रानी बालिका +2 विद्यालय, रामदयालु सिंह महाविद्यालय, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, सराय सैयद अली+2 विद्यालय, बिरला ओपन माइन्डस इन्टरनेशनल स्कूल, प्रीस्टाईन चिल्ड्रेन स्कूल, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, तिरहुत एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, संत जेवियर जुनियर/सिनियर स्कूल, मुखर्जी सेमिनरी उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं डी॰ए॰वी॰ खबड़ा के छात्रों ने भाग लिया। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी, ज्ञान प्रकाश (देश मेरा) तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नवीन कुमार ने देशभक्ति गीतों से अपने जलवे बिखेरे।

Join us on:

Leave a Comment