रिपोर्ट – अमित कुमार
सावन में छठवें सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के लिए शिवालयों में सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी। पटना के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु अलसुबह से ही यहां पहुंच गए थे। शिवमंदिरों में दिनभर भक्ति गीत गूंजते रहे। शिवमंदिरों में मंदिर की घंटियों की आवाज से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया,
आज सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करने काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने बारी-बारी से पहुंचकर जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वही मंदिर के पुजारी ने कहा कि”श्रावण मास में की गई पूजा का मिलता है विशेष फल”
मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्रावण मास भर मंदिर में सुबह और शाम को भोलेनाथ की विशेष आरती होगी। श्रावण मास में की गई पूजा का विशेष फल मिलता है। इसलिए बेलपत्र, धतूरा फल, कनेर के फूल से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें। आज के दिन दान करने से भी काफी पुणे मिलते हैं ,
बाइट –मंदिर के पंडित जी




