रिपोर्ट – प्रशांत कुमार
उपमुखिया की गोली मार कर हत्या
बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने पंचायत के उप मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और पूरे इलाके दहशत में है। घटना बेगुसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के भरौल गांव की है। पटना के संबंध में बताया जाता है उप मुखिया अजय पासवान अपने एक सहयोगी के साथ गांव में एक युवक से मिलने जा रहे थे तभी आधा दर्जन की संख्या में अपराधियों ने घेर कर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अजय पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। बताया जाता कि उप मुखिया अजय पासवान हत्या के प्रयास के मामले में गवाह थे इसी वजह से और चुनावी रंजिश को लेकर इनकी हत्या की गई है । घटना के वक्त उप मुखिया के साथ चल रहे वार्ड सदस्य के पुत्र सुमन कुमार ने बताया कि गांव के ही कुख्यात बदमाश मनजीत कुमार गांव के ही एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था जिसमें वो और मृतक दोनों गवाह थे और मनजीत कुमार उस मामले में कल ही जेल से बाहर आया था और लगातार गांव में फायरिंग कर और मारपीट कर रहा था । इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी लेकिन पुलिस ने देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की और आवेदन देने की बात कही थी। इसी क्रम में शनिवार की रात साढ़े 9 बजे अजय पासवान के साथ पीड़ित युवक से मिलने जा रहे थे तभी मनजीत कुमार अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अजय पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि उप मुखिया की गोली मारकर हत्या की गई है शुरुआती जांच में चुनावी रंजिश और गवाह होने की वजह से हत्या की बात सामने आई है । सभी बदमाशों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक उप मुखिया के परिवार को रो रो कर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
बाईट- सुमन कुमार, प्रत्यक्षदर्शी
बाईट- रविंद्र मोहन प्रसाद डीएसपी तेघरा




