रिपोर्ट:-निभाष मोदी

भागलपुर। एसटीईटी 2019 में मेरिट लिस्ट घोटाले के खिलाफ भागलपुर में आइसा का राज्यव्यापी प्रदर्शन हुआ। स्टेशन चौक पर छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व में शिक्षक अभ्यर्थियों के समर्थन में राज्यव्यापी प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग मौजूद थे ।वही उनकी मांग है की सभी क़वालीफाइड अभ्यर्थियों की बहाल करें ! आइसा भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घोर प्रदर्शन किया वहीं मौजूद आइसा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण कुशवाहा ने बिहार में लगातार बिहार दरोगा रिजल्ट हो या बिहार STET 2019 रिजल्ट हो बड़े पैमाने पर घोटाले बाजी हुई है इसकी जांच हो और इसके दोषियों पर करवाई हो और बिहार STET 2019 पास अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र की गारंटी जल्द से जल्द करें और बिहार में तमाम स्कूलों में 5 लाख से अधिक हेड मास्टर एवं शिक्षकों की रिक्त पद खाली हैं उसे भरने की गारंटी दें नहीं तो आइसा के कार्यकर्ताओं का कहना हुआ पूरे बिहार में छात्र नौजवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन किया जाएगा और डबल इंजन की सरकार को सत्ता से बेदखल किया जाय और आगे बिहार में लगातार बिहार की सरकार मंत्री तोड़ जोड़ के चक्कर में है बिहार के बेरोजगार छात्र नौजवानों को रोजगार देने के बजाय चोर दरवाजे की डबल इंजन की सरकार विधायक और सांसद जोड़ तोड़ की राजनीति कर रही है इसे छात्र नौजवान बर्दाश्त नहीं करेगा । ऊनलोगों का कहना हुआ छात्र नौजवानों को शिक्षा और रोजगार स्वास्थ्य की व्यवस्था सरकार को करनी होगा नहीं तो सत्ता से जाना तय हैं ।यह जोड़ तोड़ की राजनीतिक अब छात्र नौजवान बर्दाश्त नहीं करेंगे। राज्यव्यापी प्रतिवाद कार्यक्रम शामिल आइसा नेता प्रशांत कुमार राणा, अभिषेक कुमार कुशवाहा, आर्यन कुमार, मो,दानिश, राजेश कुमार, विकास कुमार, आशुतोष कुमार,इत्यादि मौजूद थे,




