रिपोर्ट: संतोष तिवारी
: मुजफ्फरपुर जिले के बन्दरा प्रखंड के जत्था पंचायत से जम्मू-कटरा में स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन पूजन के लिए माता के भक्तों का जत्था शुक्रवार की अहले सुबह रवाना हुआ। करीब 30 माता भक्तों के जत्थे को हत्था मुखिया रिंकू कुमारी के प्रतिनिधि संजीत गुप्ता के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा इस मौके पर झंडी दिखा कर रवाना किया गया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि हत्था,बदिया, कनौजर,जांता सहित हत्था पंचायत एवं विभिन्न पड़ोसी हिस्सों से तकरीबन 24 माता भक्तों का जत्था माता वैष्णो देवी के दर्शन पूजन के लिए आज विभिन्न निजी गाड़ियों से रवाना हुए। इस मौके पर उन्हें अंग वस्त्र आदि देकर सम्मानित कर रवाना किया गया।




