महिला ने एक साथ एक बेटा और दो बेटी को दिया जन्म!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश

नालंदा – हिंदी मुहावरा के अनुसार भगवान जब किसी को खुशी देता है तो छप्पड़ फाड़कर देता है।यही वाक्या परवलपुर थाना क्षेत्र इलाके के विजयपुर गांव की रूपा कुमारी ने एक साथ तीन बच्चे को जन्म देकर चरितार्थ किया। दरअसल परवलपुर प्रखंड के गुंजन कुमार की शादी रूपा कुमारी के साथ दो साल पूर्व में हुई थी।शादी के दो साल बाद प्रसूति महिला ने तीन बच्चे को एक साथ जन्म दिया है। जिसमे दो बच्ची और एक बच्चा शामिल है।प्रसूति ने निजी क्लीनिक में तीन बच्चे को जन्म दिया। प्रसूति के द्वारा तीनों बच्चे को जन्म देने में सफल होने के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके बाद तीनों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल के एसएनसीयू में देख रेख में चिकित्सीय इलाज के लिए रखा गया है। फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में बच्चे का इलाज चल रहा है।वही सदर अस्पताल में तीनो नवजात को देख चर्चा का विषय बन गया है।

बाइट।नवजात की दादी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment