तीन वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही मौत, माँ की चित्कार से दहला ईलाका!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

:सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के ममता पेट्रोल पंप एनएच 20 पर अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से तीन साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध मृतका बच्चे की मां ने बताया की मोनू अपने माता-पिता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिहार शरीफ से बाढ़ अगवानपुर नाना के श्राद्ध कर्म में शिरकत करने जा रहा था। इसी दौरान ममता पेट्रोल पंप के पास एनएच 20 पर निर्माणाधीन सड़क होने के कारण गिट्टी बिछाया गया था। इसी गिट्टी पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार 3 साल का मोनू सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही ट्रक ने उसे कुचलते हुए भाग निकला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है।

बाइट।बच्चे की मां

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment