रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों से विवाहिता का शव बरामद, परिजनों ने कहा दहेज के लिये कर दी गई हत्या!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार की रिपोर्ट –

नालंदा :हरनौत थाना क्षेत्र मुढारी रेलवे ट्रैक के झाड़ियों के पास विवाहिता का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। विवाहिता सविता कुमारी के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा ही दहेज के खातिर सविता कुमारी की हत्या कर उसके शव को रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया। बताया जाता है कि सविता कुमारी की शादी एक साल पहले हरनौत थाना क्षेत्र के मुढारी गांव में विक्रांत पासवान के साथ हुआ था। शादी के बाद सविता कुमारी को एक बच्चा भी हुआ। बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा विवाहिता को दहेज के खातिर अक्सर प्रताड़ित किया जाता था जब विवाहिता के परिजनों ने दहेज नहीं दिया तो सास ससुर पति और गोतनी के द्वारा विवाहिता की हत्या कर उसके शव को मुढारी गांव के रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियां में फेंक दिया, ताकि मामला कुछ और ही प्रतीत हो। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुड़ गई है।

बाइट।मृतका के रिश्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment