रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
24 घंटों से लगातार हो रहे रुक-रुक कर बारिश में पूरा शहर बना टापू, सड़के तलाब जैसा, अस्पताल में बारिश के पानी जमाया अपना डेरा , बेबस और लाचार हुए लोग , शहर की रफ्तार पर लगा ब्रेक
Hajipur — बिहार के हाजीपुर में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही रुक-रुक के बारिश में, पूरा हाजीपुर शहर के रिहायशी इलाका पानी से लबालब भर चुका है, शहर में टापू जैसा हालात हो गई है, सड़कों पर जलजमाव जैसी स्थिति है जिले के सदर हॉस्पिटल में भी अपना पानी डेरा जमा लिया है वहीं पोस्ट ऑफिस और सिनेमाघरों को बरसात के पानी ने डुबो दिया है , हाजीपुर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है लोग अस्त-व्यस्त हो चुके हैं , पहली तस्वीर है हाजीपुर सदर हॉस्पिटल की जहां इमरजेंसी ऑपरेशन थिएटर में बरसात के पानी अपना डेरा जमा लिया है, मजबूरन इमरजेंसी पेशेंट को परिजन पानी के बीच सही पकड़ा कर लाते और ले जाते दिख रहे हैं तो वहीं स्वास्थ्य कर्मचारी भी पानी के बीच डटे हुए हैं और अपने ड्यूटी पर तैनात हैं , स्वास्थ्य कर्मचारी सहित मरीज और उनके परिजनों को भी बरसात के पानी का समस्या का सामना करना पड़ रहा है और मजबूरन इसी बीच अपना इलाज कराने को लेकर बेबस दिख रहे हैं , वहीं दूसरी तस्वीर है हाजीपुर रिहायशी इलाके शहरी क्षेत्र के सड़कों की, जहां बरसात के पानी ने सड़क को पूरी तरीके से डुबा दिया है, सड़के तालाब जैसा दिख रहा है इसी बरसात के पानी के बीच ,कार .मोटरसाइकिल .शहर के लोग आते जाते दिख रहे हैं, जिनको सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिए आना होगा तो इसी तलाब जैसी सड़कों पर लगे जलजमाव के बीच से ही आना पर रहा है , तो सरकारी संस्थान पोस्ट ऑफिस भी पूरे तरीके से डूब चुका है, ग्राहक और कर्मचारी भी पानी तैर कर पोस्ट ऑफिस में आ रहे हैं और जा रहे हैं , हाजीपुर के सिनेमाघरो का भी यही हाल है, सिनेमाघर में पोस्ट तो लगा है लेकिन बाहर पानी पानी है सिनेमा घर में ताला लटका दिया गया है, क्योंकि पिछले 24 घंटों से हो रही झमाझम बारिश में शहर के कई संस्थान अस्पताल और सड़के सभी अस्त व्यस्त हो गए हैं, पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही रुक-रुक कर झमाझम बारिश के कारण हाजीपुर शहर के रफ्तार पर ब्रेक लग गया है ,चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है, मजबूरन बेब्स और लाचार लोग इमरजेंसी इलाज के लिए अस्पताल पानी टैंकर पहुंच रहे हैं जरूरतमंद सामान लाने के लिए लोग मार्केट निकल रहे हैं ,सरकारी दफ्तर आने-जाने के लिए लोग निकल रहे हैं नहीं तो जल जमाव के कारण लोगों का हाल हो चुका है




