बाढ़ का जायजा लेने मूसलाधार बारिश में छाता लेकर निकले डीएम एसपी!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

पूर्वी चम्पारण जिले में भारी बारिश से सताने लगा बड़ा डर, मूसलाधार बारिश में छाता लेकर डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश मोतिहारी में भारी बारिश से सताने लगा बड़ा डर, मूसलाधार बारिश में छाता लेकर डीएम एसपी ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

बिहार में पिछले कुछ दिनों से कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि अधिकतर जगहों पर जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं पूर्वी चम्पारण मोतिहारी से है। जहां भारी बारिश के बीच छात्रा ओढ़ कर डीएम-एसपी ने तटबंध का निरीक्षण किया है। दरअसल, मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी कांतेश कुमार मिश्र भारी बारिश के बीच बागमती नदी के बेलवा घाट का निरीक्षण करने छाता लेकर पहुच गए। डीएम एसपी के पहुंचते ही अधिकारी और कर्मी भी बेलवाघट पर पहुंचे। भारी बारिश से बेलवाघट में बढ़ते जलस्तर की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारी से लेते हुए डीएम ने त्वरित आवश्यकतानुसार नाव की व्यवस्था करने,किचेन शेड की तैयारी रखने सहित कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
बता दें कि, अहले सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मोतिहारी डीएम और एसपी छाता ओढ़कर जिला आपदा प्रबंधन अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण हेतु पताही प्रखंड में बेलवा घाट का निरीक्षण करने पहुंचे।निरीक्षण के क्रम में भारी वर्षापात को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण हेतु निबंधित नावों की व्यवस्था करने, सामुदायिक किचन की तैयारी रखने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर सतत निगरानी करने हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वहीं डीएम- एसपी ने तटबंध का भी निरीक्षण किया गया।

Join us on:

Leave a Comment