घायल युवक का इलाज नहीं करने पर सदर अस्पताल में तोड़फोड़,हंगामा

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार

वैशाली जिले के सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों ने घायल युवक का इलाज नहीं करने पर सदर अस्पताल में तोड़फोड़ एवं हंगामा किया। सदर अस्पताल के डॉक्टर चैंबर इमरजेंसी एवं परिसर में मरीज के परिजन घंटों तोड़फोड़ एवं हंगामा करते रहे। इस दौरान पूरा अफरा तफरी मच गई। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी मरीज सभी इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर के निकट सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक बिहारी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया। डॉक्टर द्वारा करीब एक घंटा तक घायल का इलाज नहीं करने से आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में तोड़फोड़ एवं हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान इमरजेंसी में दवा इधर-उधर फेंक दिया वहीं डॉक्टर चैंबर का कई सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। इमरजेंसी के बाहर लगे कुर्सी इधर-उधर फेंक दिया। घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को समझने का प्रयास करने लगी। घटना के संबंध में मृतक के दादा चकनूर के रहने वाले राम सिंह ने बताया कि उनका पोता बिहारी ट्रक चलाता है वह जा रहा था इसी दौरान बहन ने उसे धक्का मार दिया उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। करीब 1 घंटे तक उसका दम घुट रहा लेकिन कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं आया और उसकी मौत हो गई। मृतक सदर थाना क्षेत्र के चकनुर निवासी दिनेश राय के 22 वर्षीय पुत्र बिहारी कुमार थे। सदर अस्पताल से शव लेकर परिवार वाले फरार हो गया है। पुरा सदर अस्पताल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है । गुस्साए परिजनों ने पुलिस के गाड़ी को भी सदर खदेर कर अस्पताल से बाहर कर दिया है। अस्पताल के कर्मचारी ने भी अस्पताल से अपनी जान बचाकर भाग खड़ा हुआ है

Join us on:

Leave a Comment